मेरठ। तेजगढ़ी चौराहे के निकट बुधवार रात करीब 11 बजे कार सवार तीन हमलावरों ने स्पेयर पार्ट्स कारोबारी शास्त्रीनगर निवासी अमित मरिंडा पर गोली चला दी। कारोबारी बाल-बाल बचा। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसओ मेडिकल मौके पर पहुंचे। कारोबारी की तहरीर पर जागृति विहार निवासी शैंकी उर्फ विमल को नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस इसे आपसी विवाद का मामला मानकर चल रही है।