मेरठ। व्हाट्सएप ग्रुप पर धार्मिक टिप्पणी की वीडियो वायरल होने पर सोमवार रात एक समुदाय के लोग भड़क गए। लोगों ने घंटाघर पर हंगामा कर देहली गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस का कहना है कि इस मामले की साइबर सेल से जांच कराएंगे। युवा सेवा समिति के बदर अली के मुताबिक एक व्हाट्सएप ग्रुप पर धार्मिक टिप्पणी कर एक समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया है। इस ग्रुप में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी जुड़े है। धार्मिक टिप्पणी की वीडियो वायरल होने की खबर शहर में आग की फैली। एसओ देहलीगेट विजय गुप्ता ने बताया कि जांच की जा रही है।