फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बेकसूर राहगीर अजय उर्फ रिंकू हत्याकांड में हिस्ट्रीशीटर हाजी गल्ला का बेटा और पुलिस वालों के दो बेटे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। पीड़ित परिवार ने एक दर्जन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। गल्ला को अपने बेटे की करतूत के बारे में जानकारी थी। गल्ला पहले दिन खुद धमकी देने गया था। इसके बावजूद भी पुलिस गल्ला को बचाने में लगी है।
विज्ञापन

जली कोठी के पटेल नगर में हाजी गल्ला के बेटे शादाब व मोबाइल दुकानदार अरमान में विवाद हो रहा था। इसी दौरान शादाब और उसके साथियों ने गोलियां चला दी। जिसमें राहगीर अजय उर्फ रिंकू निवासी शिवपुरम टीपीनगर की गोली लगने से मौत हो गई। देहली गेट पुलिस ने शादाब और उसके दो साथियों निखिल व आमिर को गिरफ्तार कर लिया। निखिल का पिता भगवान दास सिपाही है, जो पुलिस लाइन में तैनात है। दूसरे आरोपी का पिता रहीस सीओ सरधना का गनर है। एसओ देहलीगेट विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि इस मामले में मोहित उर्फ गोलू, भूरा छिलौरा समेत 12 लोग नामजद किए गए हैं। जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
गल्ला को क्यों बचा रही पुलिस
शादाब और अरमान में एक छात्रा को लेकर विवाद है। इसकी जानकारी हाजी गल्ला को भी थी। सोमवार को गल्ला ने पटेलनगर में अरमान को पीटा और फिर धमकी देकर गया था। इसका खुलासा उसके बेटे शादाब ने किया। इसके बावजूद भी पुलिस ने गल्ला को इस मामले में बचा लिया। गल्ला वाहन कटर होने के साथ हिस्ट्रीशीटर है। उस पर करीब 50 मुकदमे बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय हत्याकांड
- जली कोठी स्थित पटेल नगर में बेकसूर अजय की हुई थी हत्या
- गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी सीओ सरधना के गनर का पुत्र
- एक दर्जन से अधिक युवक नामजद, गल्ला को बचाने में जुटी पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें