बदमाशों ने जनसेवा केंद्र खंगाला
गंगानगर। बहचौला गांव का अंकुर पुत्र राकेश चौहान गंगानगर थाना क्षेत्र के अम्हैड़ा रोड पर जनसेवा केंद्र चलाता है। अंकुर के मुताबिक सोमवार शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह आकर देखा तो दुकान के शटर के ताले टूटे पड़े थे। दुकान से 5 हजार रुपये, लैपटॉप, बैट्री इनवर्टर अन्य सामान चोरी हो गया था। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।