बहू और ससुर पर किया हमला
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के गांव नौरोजपुर में परिवार के लोगों ने हमला कर बहू और ससुर को घायल कर दिया। घायल बहू ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। शनिवार को गांव में रात में करीब आठ बजे महिला नीलम अपने ससुर के साथ घर में थे। इसी दौरान उनके परिवार के लोग घर में घुसे और बहू और ससुर पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर हमलावर भाग गए। कोतवाली में महिला नीलम ने तहरीर दी। पुलिस ने दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज कराया।