आज कमिश्नरी घेरेंगे सर्वसमाज के लोग
मेरठ। सुमित गुर्जर एनकाउंटर मामले में रविवार को मृतक के परिजन और सर्वसमाज के लोग कमिश्नरी घेरेंगे। वे मामले की सीबीआई जांच और एनकाउंटर में शामिल रहे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। इस दौरान राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर, सदस्य विधान परिषद नरेंद्र भाटी, एमएलसी विरेंद्र सिंह आदि रहेंगे। गौरतलब है कि बागपत के चिरचिटा गांव निवासी सुमित गुर्जर को पिछले दिनों नोएडा पुलिस ने एनकाउंटर में मार दिया था। परिजन इसे फर्जी एनकाउंटर बताते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।