फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबियों ने बस में परिचालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शराबियों ने बस में परिचालक को पीटा
विज्ञापन

मेरठ। गाजियाबाद से मेरठ आ रही भैसाली डिपो की बस में दो शराबियों ने टिकट लेने के विवाद में परिचालक को पीट दिया। आरोप है कि कैश भी लूटने की कोशिश की।
परिचालक मोहर सिंह के अनुसार बस गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर जा रही थी। दोनों युवक मोदीनगर शुगर मिल से चढ़े थे। नशे में धुत दोनों युवकों ने भूडबराल के पास टिकट लेने से मना कर दिया। गाली देने का विरोध करने पर परिचालक को पीट दिया। दोनों शराबियों ने बस में सवार महिलाओं से भी छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। जिस पर यात्रियों ने दोनों की धुनाई कर दी। इस दौरान एक आरोपी चलती बस से कूद गया जबकि दूसरे आरोपी को परतापुर पुलिस को सौंप दिया गया। पकड़ा गया आरोपी मवाना निवासी सोनू है। परिचालक ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें