फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार की हत्या मामले में सीडीआर के लिए रिपोर्ट भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। निर्माणाधीन फैक्ट्री में चौकीदार की धारदार हथियार से हत्या के मामले में पुलिस ने सीडीआर निकलवाने की तैयारी में है। जिससे हत्या का राज पता चल सके। एसओ इंचौली अशोक कुमार के मुताबिक चौकीदार शिवम पुत्र शिवपूजन के मोबाइल में उसकी हत्या का राज छिपा हो सकता है। जिसके चलते सीडीआर निकलवाने के लिए शुक्रवार को रिपोर्ट भेज दी गई है। दो दिन में सीडीआर मिलने के बाद जांच की जाएगी। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया हत्या की वजह प्रेम संबंध हो सकते हैं। गौरतलब है कि बीते बृहस्पतिवार को सैनी गांव स्थित फ्लैक्स बनाने की निर्माणाधीन फैक्ट्री के चौकीदार शिवम की हत्या कर दी गई थी। पुलिस को सिर पर धारदार हथियार के निशान मिले थे। वहीं, पास में उसका मोबाइल फोन पड़ा मिला था। मृतक के भाई हरिओम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें