दरोगा ने जताया जान का खतरा
मेरठ। भावनपुर थाने के दरोगा मुकेश कुमार ने बृहस्पतिवार को एसपी देहात से मिलकर भावनपुर थाने के कार्यवाहक एसओ रहे प्रेमप्रकाश से जान का खतरा जताया। एसपी देहात ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि एसएसपी द्वारा लाइन हाजिर करने से गुस्साए प्रेमप्रकाश ने थाने में दरोगा मुकेश कुमार के साथ मारपीट कर उनकी कार में भी तोड़फोड़ कर दी थी। एसएसपी ने प्रेमप्रकाश को सस्पेंड कर गिरफ्तार करा दिया था। दरोगा मुकेश ने एसपी देहात से कहा कि साहब, मुझे बचा लो, नहीं तो प्रेमप्रकाश कभी भी किसी भी घटना को अंजाम दिलवा सकता है। एसपी देहात ने क्षेत्र में गोकशी पर अंकुश लगाने के लिए मुकेश कुमार की पीठ भी थपथपाई। पीड़ित दरोगा ने किसी अन्य थाने में ट्रांसफर की मांग की है।