फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। ग्रेटर गंगा कॉलोनी निवासी जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) अनिल तोमर की कार पर शुक्रवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने डिवाइडर रोड पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

अनिल तोमर ने गंगानगर थाना पुलिस को बताया कि वे उस दौरान चालक के साथ डिवाइडर रोड स्थित पार्क की तरफ जा रहे थे। तभी बाइक सवार दो युवक उनकी कार के पास रुके और जमानत का विरोध करने की बात कहते हुए गोली चला दी। दोनों ने नीचे झुककर जान बचाई। अधिवक्ता के मुताबिक बदमाश धमकी देते हुए गंगासागर कालोनी की तरफ फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें