मेरठ। लोन के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले प्राइवेट कंपनी के तीन संचालकों ने साइबर सेल ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। सेल के प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी नदीम निवासी अहमदनगर, राशिद निवासी लिसाड़ी गेट और रफी निवासी घंटाघर तेजगढ़ी स्थित आदित्य प्लाजा में इंद्रा बिजनेस सोल्यूशन नाम से कंपनी बनाकर लोगों को कम ब्याज दरों पर प्रापर्टी, एजूकेशन, पर्सनल आदि लोन देने का झांसा देकर ठगी कर रहे थे। आरोपी अपनी वेबसाइट पर आवेदन करने वालों को झांसे में लेकर उनसे लोन की प्रोसेसिंग फीस आदि के नाम पर खाते में रकम जमा करा लेते थे। बाद में कमी बताकर लोन अस्वीकृत होना बता देते थे। इनके पास से 2 लैपटॉप, छह मोबाइल फोन, विजिटिंग कार्ड, चेक बुक, 7 एटीएम कार्ड, कई कागजात आदि बरामद हुए हैं।