मेरठ। भावनपुर के नंगला साहू गांव के जंगल में सोमवार देर रात गोवंश के अवशेष मिले हैं। इसकी जानकारी लगते ही बजरंग दल से अर्जुन सिंह कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने अवशेषों को मिट्टी में दबाकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।