फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 दिन बाद बच्ची का कंकाल मिला, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 01 Jan 2017 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नामजद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 22 दिन बाद सात वर्षीय अपहृत बच्ची का कंकाल बरामद किया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पत्नी उसे कुछ दिन पहले छोड़कर चली गई थी। आरोपी को अंदेशा था कि बच्ची की मां ने उसकी पत्नी के चले जाने में सहयोग किया है। आरोपी हत्या करने के बाद भी बच्ची के परिजनों को फोन कर पत्नी को दिलवाने की बात करता रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो आरोपी ने सच्चाई बयान कर दी।
विज्ञापन

एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने शनिवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बच्ची की हत्या का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि टीपीनगर थानाक्षेत्र के नई बस्ती निवासी बंटी की बेटी खुशबू (7) का पड़ोसी अनिल ने नौ दिसंबर को अपहरण किया था। आरोपी अनिल की पत्नी सीमा डेढ़ महीने पहले एक युवक के साथ चली गई। अनिल को शक था कि सीमा के फरार होने में खुशबू की मां शालू ने मदद की है। अनिल ने उसी दिन टीपीनगर रेलवे क्रॉसिंग ले जाकर बच्ची की हत्या कर दी और उसकी लाश को झाड़ियों में फेंक दिया। घटना अंजाम देकर वह बिहार स्थित अपने मूल गांव मोतिहारी जिला के बजरिया थानाक्षेत्र के बकुलहरा चला गया। वह मेरठ में नवीन मंडी में पल्लेदारी का काम करता था। अनिल और बंटी एक ही बिल्डिंग में किराए पर रहते थे। बिहार जाकर अनिल बार-बार बच्ची के परिजनों को फोन करके पत्नी को दिलवाने और बच्ची को ले जाने की बात करता रहा। इस पर परिजनों ने टीपीनगर थाने में अनिल पर अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस की टीम ने आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर 22 दिन बाद बच्ची का कंकाल बरामद किया।

पुलिस की लापरवाही से शव बना कंकाल
दस दिसंबर को पीड़ित परिवार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। परिजनों ने अनिल का फोन आने पर कई बार उसे समझाया कि सीमा के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने पुलिस को आरोपी द्वारा बार-बार फोन करने के बारे में बताया था। इसके बावजूद आरोपी को पकड़ने में पुलिस को 22 दिन लगे, जिससे शव कंकाल बन गया।
विज्ञापन


 तीन हिस्सों में मिले शरीर के अंग
पुलिस के मुताबिक आरोपी अनिल ने बच्ची को गला घोटकर मारने की बात कही है, जबकि बच्ची का कंकाल तीन हिस्सोें में मिला है। सिर, दोनों पैर और दोनों हाथ अलग-अलग मिले है। जबकि अन्य शरीर का हिस्सा दूसरी जगह पर पड़ा हुआ मिला है। पुलिस का मानना है कि शव को जंगली जानवर खा गए होंगे। जिससे शव की यह हालत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें