फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल को लेकर साम्प्रदायिक तनाव, थाने में बखेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
- किशोरी की बरामदगी को लेकर युवा सेवा समिति ने किया थाने में बखेड़ा
विज्ञापन

मेरठ। एक प्रेमी युगल को लेकर मंगलवार शाम सांप्रदायिक तनाव हो गया। दूसरे समुदाय के काफी संख्या में लोग थाने पहुंच गए और बखेड़ा हुआ। 24 घंटे का अल्टीमेटम पुलिस को दिया गया है। पुलिस ने जल्द बरामदगी का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

सदर बाजार थाना क्षेत्र के एक युवक का दूसरे समुदाय की किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को दोनों घर से निकल गये। किशोरी की मां ने थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने किशोरी की बरामदगी का भरोसा दिलाकर महिला को लौटा दिया। शाम को युवा सेवा समिति के अध्यक्ष बदर अली पीड़ित महिला को लेकर थाने आ गये और हंगामा कर दिया। बदर अली का कहना था कि किशोरी को गायब हुए कई घंटे बीत चुके हैं। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। चेताया कि अगर 24 घंटे में युवती बरामद नहीं होती है तो थाने में धरना दिया जाएगा। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि किशोरी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। युवक के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाया गया है। इस मौके पर आमिर गाजी, शमशाद माहीगीर, इकबाल अब्बासी, आजाद खां, पार्षद अकरम शाह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें