मेरठ। शास्त्रीनगर में डालचंद नाम का व्यक्ति कई वर्षों से किराए की दुकान में साइकिल ठीक करने का काम करता है। आरोप है कि मकान मालिक ने दुकान खाली कराने को उसकी छत उखाड़ दी। इसकी शिकायत उसने नौचंदी थाने में की तो पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इस पर भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा और भाजपाइयों ने नौचंदी पुलिस को थाने पर धरना देने की चेतावनी दी तो तो मामला दर्ज किया गया।