मेरठ। धौलापीर निवासी मो. अली ने बुधवार को पुलिस ऑफिस पहुंचकर शिकायती प्रार्थनापत्र दिया। जिसमें आरोप लगाते बताया कि उसने अपनी पुत्री साजिया की शादी तारापुरी निवासी सुहेल से की थी। चार माह बाद दहेज की मांग पूरी न होने पर साजिया पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी थी। इस मामले में पति सुहेल, नफीस, नजमा, परवेज, वसीम व शाकिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तीन लोगों को पुलिस ने जेल भेजा था। जबकि बाकी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई। आरोप है कि आरोपी केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित परिजनों ने एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।