फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूदखोर ने मारपीट कर युवक से ऑटो छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
सूदखोर ने मारपीट कर युवक से छीना ऑटो
विज्ञापन

मुरादनगर। एक सूदखोर ने मारपीट कर कर्जदार युवक से उसका ऑटो छीन लिया है। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी है।
बहादुरपुर गांव में सोनू परिवार सहित रहता है। वह ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। सोनू ने बताया कि करीब एक साल पूर्व शहर के एक सूदखोर से ब्याज में 27 हजार रुपये लिए थे। वह सूदखोर को ब्याज समेत 37 हजार रुपये लौटा चुका है। आरोप है कि रुपये लौटाने के बाद भी सूदखोर अब 35 हजार रुपये और मांग रहा है। विरोध करने पर सूदखोर ने मारपीट कर उसका ऑटो छीन लिया। ऑटो छिनने के बाद उसके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। एसओ का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर जांच की जा रही है। सूदखोर को पकड़ पीड़ित का ऑटो दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें