पुलिस ने तीन बदमाश पकड़े
हस्तिनापुर। पुलिस ने गंगनहर पटरी पर मां भद्रकाली मंदिर के समीप से आल्टो कार सवार तीन बदमाश पकड़ लिये एवं उनके पास से हथियार बरामद किए। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम सांधन थाना इंचौली निवासी रजत चौधरी पुत्र पुष्पेंद्र चैाधरी के पास से पिस्टल 2 कारतूस, अकील पुत्र शकील मोहल्ला तिहाई मवाना से तमंचा एवं खोखा, आशीष पुत्र फूल सिंह निवासी खेड़ी थाना मवाना से तमंचा एवं दो कारतूस बरामद किए। ये सभी बदमाश आल्टो कार से मध्य गंगा नहर पर आ रहे थे। उनसे गाड़ी के कागज दिखाने के लिए कहा तो उन्होंने नहीं दिखाए। पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इस पर पुलिस ने पीछा करके उन्हें पकड़ लिया एवं जेल भेज दिया।