फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा में महिला से छेड़छाड़, कुंडल लूट का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। रोहटा रोड पर शुक्रवार शाम ई-रिक्शा से घर जा रही एक महिला से चालक व उसके साथी ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर अभद्रता की और कुंडल लूटने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख महिला रिक्शा से कूद गई। इस दौरान आसपास के लोगों ने उसे उठाया। लोगों ने दोनों आरोपियों को जमकर धुना और पुलिस को सौंप दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने ई-रिक्शा चालक दिनेश कुमार व राजेंद्र सिंह निवासी फाजलपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर के अनुसार दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें