फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगानगर - 04

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। मवाना रोड मसूरी तिराहे पर सोमवार शाम पुलिस चार शराब तस्करों को दबोच लिया। जबकि दो फरार हो गए। पुलिस ने 32 पेटी शराब बरामद की है।
विज्ञापन

एसओ इंचौली पंकज शर्मा के मुताबिक सोमवार शाम करीब साढे़ सात बजे सीओ सदर देहात विजय प्रकाश टीम के साथ मसूरी तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि लावड़ की ओर से कार सवार युवक अवैध शराब लेकर आ रहे हैं। पुलिस ने कार को रोकने की कोशिश की तो वे बैरियर में टक्कर मारकर भागने लगे। इस पर पुलिस ने उनका पीछा शुरू कर दिया। इंचौली के नजदीक शहजाद के बाग के पास से कार रोककर दो युवक फरार हो गए। जबकि पुलिस ने चार युवकों को मौके से पकड़ लिया। पकड़े गए युवक देवेंद्र पुत्र नैन सिंह निवासी लिसाड़ी, दीपक पुत्र केसपाल सिंह गांव पुट्ठा परतापुर, अमित पुत्र श्यामलाल भोला रोड, थाना टीपी नगर, सनी पुत्र रामसिंह निवासी भोला रोड चंद्र शेखर कॉलोनी हैं। जबकि फरार आरोपी संजय निवासी इंचौली, रमेश प्रधान निवासी ब्रह्पुरी हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें