दिनभर उड़ती रही रावण के एम्स रेफर होने की चर्चा
मेरठ। सहारनपुर हिंसा के आरोपी चंद्रशेखर उर्फ रावण के बृहस्पतिवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में रेफर होने की चर्चा उड़ती रही। हालांकि इस संबंध में देर शाम जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. अजीत चौधरी ने बताया कि वह अभी मेडिकल के ट्रॉमा में भर्ती है। उसे रेफर नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उसके एक-दो समर्थकों ने एम्स रेफर करने की मांग की थी। चिकित्सक डॉ. तुंगवीर सिंह आर्य और डॉ. अनुज शर्मा उसका इलाज कर रहे हैं। करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी उसकी सुरक्षा में लगे हैं। पांच दिन पहले ही सहारनपुर हिंसा के आरोपी भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण को रासुका में निरुद्ध किया गया था। मंगलवार को रावण ने जेल में पेट दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उसे मेडिकल अस्पताल लाया गया था।