फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ रोड पर बंद घर खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद मकान और दुकान खंगाली
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र के जॉकिर कालोनी में शान मोहम्मद अपने परिवार के साथ रहता है। बृहस्पतिवार को वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रुड़की गया था और घर पर ताला लगा था। इस बीच चोरों ने ताले तोड़कर सेफ में रखे 12 हजार रुपये, सोने और चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। वहीं फ्रीज में रखी मिठाई भी चोरों ने खाई। शनिवार शाम पीड़ित परिवार घर पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। इस दौरान शान मोहम्मद की पत्नी बेहोश हो गई, काफी देर बाद महिला को होश आया। पीड़ित ने करीब ढाई लाख रुपये का सामान चोरी होना बताते हुए थाने में तहरीर दी है। इसके अलावा नौचंदी क्षेत्र के ढबाई नगर में चोरों ने शुक्रवार रात ताले तोड़कर किठौर निवासी चांद मोहम्मद की दुकान से लोहे का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने नौचंदी थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें