एडीजी से मिलने पहुंचे व्यापारी
बागपत। मोबाइल शोरूम में चोरी के मामले में जिले के व्यापारी शुक्रवार को मेरठ में एडीजी से मिलने के लिए रवाना हुए। शोरूम में 50 लाख की चोरी समेत अन्य आपराधिक घटनाओं पर रोष जताते हुए व्यापारियों ने अपराधों पर नियंत्रण की मांग की। एडीजी से मिलने पहुंचे व्यापारियों में शोरूम स्वामी पंकज जैन, व्यापारी नेता नंदलाल, संजय रोहिला सहित अन्य शामिल रहे।