फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। हरियाणा की सेटिन फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन आफिसर से हुई लाखों रुपये की लूट के मामले में पुलिस तीसरे दिन भी बदमाशों को नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन

बताते चलें कि हरियाणा की सेटिन फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन आफिसर संदीप से तिगरी मोड़ पर बुधवार को बदमाशों ने एक लाख 18 हजार, टेबलेट, मोबाइल आदि लूट लिया था। इस मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी थी। तीन दिन बाद भी न तो पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की है और न ही बदमाशों को अभी तक पुलिस पकड़ सकी है। क्षेत्र में लगातार हो रही लूट चोरी की वारदात से नगर के लोगों में दहशत का माहौल है। पूर्व में हुई चोरी व लूट की घटनाओं का भी पुलिस पर्दाफाश नहीं कर सकी है। जिस कारण बदमाशों व चोरों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। थानाध्यक्ष अशोक कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी की जायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें