उमा शंकर का कांग्रेस से कोई संबंध नहीं
मेरठ। फर्जी डिग्री मामले में प्रकाश में आए उमा शंकर के अपने को युवा कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष बताए जाने पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष युगांश राणा व महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा किशनी ने उसकी इस बात को सत्य से परे बताया। इन दोनों ने कहा कि उमा शंकर को कई माह पहले पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण संगठन से निष्कासित किया जा चुका है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।