चोरी के तार के साथ पकड़ा किशोर
गंगानगर। शिवलोक कॉलोनी स्थित प्लाट में चार किशोर घरों में प्रयोग होने वाले बिजली के तार जला रहे थे। लोगों ने शक होने पर उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो तीन किशोर फरार हो गए, जबकि एक किशोर को पकड़ लिया। पुलिस ने किशोर से पूछताछ की। किशोर ने घरों से टोंटी चोरी करना कबूला। एसओ दिनेश चंद ने बताया कि फरार आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।