फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से पर्स छीना, शोर मचाया तो तमंचा ताना

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सिविल लाइन क्षेत्र के पांडव नगर में बृहस्पतिवार को एक महिला की कनपटी पर तमंचा तानकर बदमाशों ने पर्स लूट लिया। संजय नगर कॉलोनी सिविल लाइन निवासी अनीता पत्नी सौदान सिंह अपने बेटे को कोचिंग के लिए लेकर जा रही थीं। पांडव नगर में बाइक सवार दो बदमाशों ने अनीता से पर्स लूट लिया। पर्स में दो हजार रुपये, मोबाइल, एटीएम कार्ड और घर की चाबियां थी। सूचना पर फैंटम पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार महिला से तहरीर ली गई है। क्षेत्र मेें लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है। इंस्पेक्टर सिविल लाइन ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें