मेरठ। टीपी नगर थाने के सिपाही पर हमले के आरोपी शराब माफिया रमेश प्रधान के घर एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बृहस्पतिवार को टीपी नगर और ब्रह्मपुरी पुलिस के साथ दबिश दी। आरोपी रमेश घर पर नहीं मिला। पुलिस ने मंगतपुरम की झुग्गियों में भी सर्च अभियान चलाया। लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। एसपी सिटी ने चेतावनी दी कि यदि शराब बिकती मिली तो कड़ी कार्रवाई होगी।