शामली। शहर के टंकी रोड स्थित ढाबे से खाना खाकर लौट रहे सिपाही होशियार सिंह के साथ रास्ते में मिले शराब के नशे में धुत्त युवक ने गाली गलौज की। सिपाही ने विरोध किया, तो आरोपी युवक ने चाकू से हमला कर दिया। सिपाही ने हाथ अड़ाया, तो उसके हाथ में चाकू लग गया, जिस कारण वह घायल हो गया। इसी दौरान गश्त करते हुए आदर्श मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवक को पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक गौशाला रोड का रहने वाला है। पुलिस ने उसको हिरासत में लिया हुआ है। वहीं, घायल सिपाही ने शामली सीएचसी में पहुंचकर उपचार कराया।