बीमारी से युवती की मौत
छपरौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव में बीमारी से युवती (19) का रविवार को निधन हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किसी ने पुलिस को युवती की हत्या करने की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही सीओ रमाला और छपरौली के थाना प्रभारी गांव में पहुंचे और युवती के परिजनों से मुलाकात की। युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया युवती करीब एक साल से बीमार चल रही थी। रविवार को अचानक युवती ने दम तोड़ दिया। बीमारी से मौत करने के कारण पुलिस को सूचना नहीं दी। इसके बाद पुलिस अधिकारी लौट गए।