मेरठ। एसओ लालकुर्ती बिरेंद्र यादव के मुताबिक मेरठ कॉलेज में शनिवार को आधा दर्जन छात्र शराब पीकर पहुंचे। छात्रों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसी दौरान एक छात्र ने तमंचे से फायरिंग कर दी और आरोपी छात्र तमंचा हाथ में लहराता फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी सीसीटीवी कैमरे में फायरिंग करते कैद हुआ है। उसके हाथ में तमंचा भी है। लेकिन तमाम सुबूत होने के बावजूद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसओ का कहना है कि तहरीर मिलने पर ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।