मेरठ। आतंकी इनपुट को देखते हुए खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया है। जिसमें वेस्ट यूपी के लिए मुख्यालय से भी निर्देश दिए गए हैं। 26 जनवरी से पहले आतंकी इनपुट मिलने के बाद स्कूल, कॉलेज और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा संबंधी कड़े निर्देश दिए गए हैं। 11 जनवरी को दिल्ली में कई राज्यों के पुलिस अधिकारियों की एक मीटिंग भी प्रस्तावित है। मेरठ जोन के एक उच्च पुलिस अधिकारी के अलावा इंटेलीजेंस के अधिकारी भी इस ज्वाइंट बैठक में भाग लेंगे।