वैली बाजार में तीन दुकानों में हजारों की चोरी
मेरठ। शहर के वैली बाजार में सोमवार रात चोरों ने तीन दुकानों में कुंबल कर हजारों की चोरी कर ली।
वैली बाजार में प्रमोद कुमार, हाजी सईदुल्ला और लायक अली की खेल खिलौने और जूते की दुकान है। सोमवार रात को चोर तीनों दुकानों में कुंबल कर अंदर घुस गए और हजारों का सामान और नगदी चोरी कर ली। मंगलवार सुबह दुकानदारों को चोरी का पता चला। बाजार में व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। एसओ देहली गेट विजय गुप्ता ने बताया कि तीनों की दुकानें आपस में लगी हैं। मामला दर्ज किया जा रहा है।