मीरापुर। तुल्हेड़ी निवासी इंसाद की पत्नी शाहजहां ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि मोहसिन पुत्र तौकीन रात में मकान में घुस कर उसके पालतू कबूतर चोरी कर लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता के पुत्र साकिब उर्फ गुल्लू के साथ मारपीट की। इस मारपीट में दूसरे पक्ष से भी एक युवक को चोटें आयीं। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर घायल साकिब को जानसठ सीएचसी भेज दिया।