फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य प्लाजा में पार्किंग को लेकर व्यापारियों में मारधाड़, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्य प्लाजा में पार्किंग को लेकर मारपीट, तोड़फोड़
विज्ञापन

मेरठ। हापुड़ अड्डा स्थित सूर्या प्लाजा में बृहस्पतिवार रात पार्किंग के विवाद में व्यापारियों के दो गुटों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दुकानों में तोड़फोड़ कर दी। हवाई फायरिंग भी की गई। वहीं गुस्साए व्यापारियों ने लिसाड़ीगेट पुलिस के देरी से पहुंचने पर हंगामा कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

सूर्या प्लाजा में लिसाड़ीगेट निवासी मोहम्मद राशिद की मोबाइल की दुकान है। राशिद ने अपनी दुकान को किराए पर दे रखा है और प्लाजा में पार्किंग की तरफ एक खोखा रख रखा है। बृहस्पतिवार शाम साढ़े सात बजे व्यापारी नेता विशाल कर्णवाल, हिमांशु शर्मा, आरिफ, आसिफ, वाहब अली, यूसुफ, अमित और अन्य व्यापारी पार्किंग को लेकर प्लाजा में मीटिंग कर रहे थे। इस बीच राशिद भी वहां पहुंच गया। व्यापारियों ने राशिद से कहा कि खोखे के कारण पार्किंग में परेशानी होती है, लेकिन राशिद ने खोखा हटाने से मना कर दिया। जिस पर व्यापारी आरोपी के खिलाफ लिसाड़ीगेट थाने में तहरीर देने पहुंच गये। तहरीर देने के बाद वापस प्लाजा में पहुंचे। इस बीच राशिद अपने साथ दर्जन युवकों को लिए खड़ा था। आरोप है कि राशिद पक्ष के लोगों ने दुकानदारों पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया और मारपीट कर जमकर तोड़फोड़ की। बाद में दोनों पक्षों के लोग आमने आ गये और जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हुई। राशिद का खोखा भी गुस्साए दुकानदारों ने तोड़ दिया। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट राशिद अली का गुस्साए दुकानदारों ने घेराव कर दिया। बाद में इंस्पेक्टर ने किसी तरह मामला शांत कराया। आरोपी राशिद और आठ अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट का कहना है कि राशिद और उसके दो बेटों को हिरासत में ले लिया है, तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

खास बात
देर से पहुंची पुलिस को घेरा, व्यापारियों की इंस्पेक्टर से हुई तीखी नोकझोंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें