फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती रोडवेज बस में ढिशुम -ढिशुम

विज्ञापन
विज्ञापन
चलती बस में चले लात घूंसे
विज्ञापन

मेरठ। गाजियाबाद से बिजनौर जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस में सोमवार देर रात यात्रियों में जमकर लात घूंसे चले। बाद में मेरठ के एक यात्री के साथियों ने दिल्ली चुंगी पर बस रुकवाकर बिजनौर के यात्रियों को पीटा।
विज्ञापन

उत्तराखंड रोडवेज की एक बस सोमवार देर रात गाजियाबाद से बिजनौर जा रही थी। बस में सवार मेरठ और बिजनौर के कुछ यात्रियों में कहासुनी हो गई। इसके बाद चलती बस में ही जमकर लात घूंसे चले। बस परिचालक और अन्य यात्रियों ने किसी तरह बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। इस बीच मेरठ के लिसाड़ी गेट निवासी एक युवक ने अपने साथियों को फोन कर दिया। वे दिल्ली चुंगी के पास आकर खडे़ हो गए। रात करीब एक बजे जैसे ही बस यहां पहुंची उन्होंने बस को रुकवा लिया। लिसाड़ी गेट के युवक ने अपने साथियों की मदद से बिजनौर की सवारियों से मारपीट शुरू कर दी। उन्हें नीचे उतारकर पीटा। सूचना पर यूपी 100 और टीपी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट कर रहे युवकों व बस को थाने ले गई। थाने में भी उन्होंने हंगामा किया। पुलिस ने दोनों पक्ष केतीन लोगों का मेडिकल कराने के लिए भेज दिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। वहीं घटना के बाद बस करीब एक घंटा टीपी नगर थाने के बाहर खड़ी रही। इस दौरान उसमें सवार यात्रियों काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

खास बातें
गाजियाबाद से बिजनौर जा रही बस में भिड़े मेरठ और बिजनौर के यात्री
दिल्ली चुंगी पर भी हुई मारपीट, पुलिस पहुंची तो दोनों पक्षों ने किया समझौता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें