मेरठ। पुलिस के अनुसार गुप्ता कॉलोनी निवासी शहजादे और देवीदयाल नवीन मंडी में काम करते हैं। दोनों पक्षों में एक मुकदमे को लेकर चार साल से तनातनी चल रही है। सोमवार रात शहजादे और उसका बेटा पप्पू मंडी में थे। जहां उनकी देवीदयाल से मारपीट हो गई। आरोप है कि देवीदयाल ने चाकू से वार कर पिता-पुत्र को घायल कर दिया। टीपी नगर इंस्पेक्टर के अनुसार घायल पिता-पुत्र को अस्पताल भेजा है। अभी तहरीर नहीं दी गई है।