मेरठ। हापुड़ अड्डा चौराहे के पास बृहस्पतिवार दोपहर पब्लिक ने एक युवक को मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप लगाकर पीट दिया। पिटाई के दौरान युवक बेहोश होने का ड्रामा करने लगा। नौचंदी पुलिस ने युवक को भीड़ से बचाकर थाने भेजा। पुलिस के अनुसार जाकिर कॉलोनी निवासी शाहरुख पर आरोप है कि उसने हापुड़ अड्डा चौराहे के पास एक दुकान में घुसकर मोबाइल फोन चोरी कर लिया। इस बीच ठेला लगाने वाले युवक ने शोर मचा दिया। जिसके बाद भीड़ ने पकड़कर उसे धुन दिया। आरोपी युवक का दावा है कि उसने मोबाइल फोन दो हजार रुपये में खरीदा था। एसओ नौचंदी का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई होगी।