लाटरी निकलने के नाम पर युवती से 40 हजार ठगे
खरखौदा। गांव निवासी एक महिला के अनुसार उसकी बेटी का खाता कस्बा स्थित सिंडिकेट बैंक शाखा में है। परिवार के सभी सदस्य मजदूरी करते हैं। बताया कि तीन दिन पूर्व मोबाइल पर कॉल आई। कॉलकर्ता ने खुद को विदेश से बताया और कहा कि तुम्हारी दस लाख रुपये की लाटरी निकलने की बात कही। बताया कि उससे पहले रजिस्टेशन व प्रोसेसिंग चार्ज के लिए 15 हजार रुपये एक खाते में जमा करने की बात कही। महिला के मुताबिक उसकी बेटी ने 15 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। जिसके बाद कुछ ही मिनटों में खाते से करीब 40 हजार रुपये की रकम गायब कर दी। घटना को लेकर पीड़ित महिला थाने पहुंची। महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने साइबर सेल में शिकायत करने की सलाह दी।