मोबाइल लुटेरे को पुलिस ने जेल भेजा
सरधना। मोहल्ला जोगियान में मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देते पकड़े गए बदमाश को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया।
ज्ञात हो कि मोहल्ला जोगियान निवासी कुनाल घर के बाहर खेल रहा था। उधर से पैदल ही गुजर रहे दो बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। कुनाल ने शोर मचाया तो लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच एक बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर आरोपी वाजिद पुत्र आरिफ निवासी ऊंचापुर पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।