मेरठ। सराय बहलीम कोतवाली निवासी आसिफ की जैदीफार्म में ससुराल है। बुधवार देर रात वह बाइक से पत्नी तंजीन को लेकर घर लौट रहा था। जाकिर कॉलोनी लिसाड़ी गेट में ताला फैक्ट्री के पास सेंट्रो कार ने बाइक में टक्कर दे मारी। जिसमें दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सेंट्रो कार टोल प्लाजा से लावारिस बरामद कर ली। चौकी प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।