फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीटी के छात्र पर हमला, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीपीटी के छात्र पर हमला, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

मेरठ। प्रह्लादनगर गीता भवन वाली गली में मोहम्मद सुहेल पुत्र मंजूर रहता है। वह सुभारती से बीपीटी का कोर्स कर रहा है। बसंत पंचमी पर पड़ोसी बलराम से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उस समय किसी तरह मामला शांत करा दिया गया। आरोप है कि अगले दिन बलराम ने अपने साथी शास्त्रीनगर निवासी अवनीश और दो अज्ञात युवकों के साथ मिलकर सुभारती में सुहेल की पिटाई कर दी। इससे उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। वह पहले सुभारती चौकी और फिर लिसाड़ीगेट थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इसी बीच वह पुलिस अफसरों से मिला। पुलिस अफसरों ने लिसाड़ीगेट थाने को कार्रवाई के निर्देश दिए। बुधवार को मामला दर्ज कर लिया गया। इंस्पेक्टर रघुराज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें