फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठक-ठक गैंग ने वन रेंजर का मोबाइल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लख्मी विहार शास्त्रीनगर निवासी राजपाल सिंह वन विभाग में रेंजर हैं। बृहस्पतिवार दोपहर वह घर से ऑफिस जा रहे थे। जेलचुंगी चौराहे के निकट ठक-ठक गिरोह के बदमाशों ने बहाना बनाकर उनकी गाड़ी रुकवा ली। वह गाड़ी साइड में लगाकर माजरा जानने उतरे तो एक बदमाश उनकी सीट पर रखा मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। उन्होंने मेडिकल थाने आकर अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी। वहीं, देर शाम जब थानाध्यक्ष सतीश कुमार से बात की गई तो उन्होंने इस मामले से ही अनभिज्ञता जता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें