फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पार्षद के घर पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रगति नगर में शुक्रवार रात चार युवकों ने भाजपा पार्षद के घर पर हमला बोल दिया। परिवार के लोगों से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। चार युवकों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार प्रगति नगर में भाजपा पार्षद संजय सिंह परिवार के साथ रहते हैं। पड़ोस में देर शाम बच्चों द्वारा खेलते समय गमला टूटने पर दो पक्षों में विवाद हो गया था। संजय सिंह का आरोप है कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के शांत कराते हुए मामला निपटा दिया था। जिसके बाद रात में एक पक्ष के लोग बाहरी लड़कों को लेकर घर में घुस गये। घर में महिलाओं से मारपीट करते हुए बदसलूकी की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। संजय ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। घर में रखे सामान में भी तोड़फोड़ कर दी। आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि बता देंगे कि कैसे समझौता कराया जाता है। एक आरोपी ने भागते समय पिस्टल से फायरिंग कर दी। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

खास बातें:
सिविल लाइन के प्रगति नगर का मामला
भागते समय आरोपियों ने की पिस्टल से फायरिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें