फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों से परेशान होकर छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मनचलों से परेशान छात्रा ने छोड़ दी पढ़ाई
विज्ञापन

मेरठ। एक तरफ पुलिस के उच्च अधिकारी छेड़छाड़ के मामलों में सख्त कार्रवाई करने के दावे करते हैं, वहीं थाना पुलिस मामले को सुनने को ही तैयार नहीं है। एक छात्रा ने गंगानगर थाने में छेड़छाड़ की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं बाद में छात्रा ने मनचलों से परेशान होकर पढ़ाई ही छोड़ दी।
पीड़ित छात्रा गंगानगर स्थित एक शिक्षण संस्थान से पॉलीटेक्निक कर रही है। छात्रा का आरोप है कि उसके साथ पढ़ने वाला एक छात्र साढ़े तीन माह से उसे परेशान कर रहे हैं। कभी अश्लील कमेंट करते हैं तो कभी रास्ते में रोककर हाथ पकड़ लेते हैं। इसकी शिकायत उसने गंगानगर थाने में दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

आरोपी छात्र ने उस पर शादी करने का दबाव डाला। विरोध करने पर उसने अपने साथी के साथ उसके फोटो एडिट कर उसके व्हाट्सएप नंबर पर भेजना शुरू कर दिया। तीन दिन पहले भी पीड़िता परिजनों के साथ गंगानगर थाने पहुंची। आरोप है कि इंस्पेक्टर गंगानगर राकेश कुमार ने कहा कि सभी साथ में पढ़ते हैं, खुद ही मामला निपटा लो। इसके बाद छात्रा ने पढ़ाई छोड़ दी। पीड़िता ने डीएम और एसएसपी ऑफिस पर भी शिकायत दर्ज कराई है। इस पर एसपी देहात राजेश कुमार ने इंस्पेक्टर गंगानगर को जमकर फटकार लगाई और रिपोर्ट दर्ज के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर गंगानगर का कहना है कि छात्रा उनसे नहीं नहीं मिली थी वह पांच दिन पहले ही थाने में आए हैं।
विज्ञापन


छात्रा के पिता को भी दी धमकी
चार दिन पहले आरोपी छात्र ने अपने साथी के साथ मिलकर छात्रा के पिता को रास्ते में रोक लिया। जिसके बाद धमकी दी कि यदि बेटी से शादी नहीं कराई तो पूरे परिवार को बर्बाद कर देंगे। साथ ही कहा एक सप्ताह का समय है समझ लेना। आरोपियों ने छात्रा के परिजनों और रिश्तेदारों को भी एडिट कर छात्रा के फोटो व्हाट्सएप पर भेज दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें