फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मितन ने फिर मांगी एसएसपी से सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हत्या के तीन मामलों में चश्मदीद गवाह मितन और उसके भाई रवि ने शनिवार को एसएसपी से मिलकर सुरक्षा बढ़ाने के साथ आर्थिक मदद मांगी। कहा कि सुमित जाट उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

सरूरपुर क्षेत्र के हसनपुर रजापुर में चेतन हत्याकांड में चश्मदीद मां सावित्री की चार माह पूर्व हत्या हो गई थी। सावित्री की हत्या में उसके दोनों बेटे मितन व रवि गवाह बने। जिनकी सुरक्षा में पुलिस लगी है। नामजद आरोपियों ने सावित्री हत्याकांड की पैरवी कर रहे उसके दामाद बबलू की भी हत्या कर दी थी। तीनों मामलों में दोनों भाई गवाह हैं। चेतन हत्याकांड में गवाही हो चुकी है। जबकि सावित्री व बबलू हत्याकांड में गवाही चल रही है। तीनों हत्याकांड में कुख्यात सुमित जाट समेत 13 आरोपी नामजद हैं, जो जेल में बंद हैं। एसएसपी राजेश पांडेय ने कहा कि सुरक्षा पहले से लगी है। मदद प्रशासन ही कर सकता है। दोनों भाइयों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें