फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ की संशोधित खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेेरठ। समर गार्डन में सोमवार देर रात मुठभेड़ में 20 हजारी शातिर लुटेरा धरा गया। उस पर चेन और पर्स लूट समेत संगीन धाराओं के 25 से ज्यादा केस दर्ज थे।
विज्ञापन

सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के अनुसार गिरफ्तार बदमाश किदवई नगर निवासी बिलाल पुत्र अजीज है। सूचना थी कि वह अपने साथी गुड्डू के साथ लूट के इरादे से बाइक से समर गार्डन सौ फुटा रोड पर पहुंचा है। जिस पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर ली। इस दौरान गोलीबारी में बिलाल के पैर में गोली लगी, जबकि समर गार्डन निवासी गुड्डू फरार हो गया। मुठभेड़ की सूचना पर एसएसपी राजेश पांडेय भी मौके पर पहुंचे। सीओ के अनुसार बिलाल लालकुर्ती थाने से गैंगेस्टर एक्ट में वांछित था। वह गैंग बनाकर लूटपाट करता था। उसकी काफी समय से तलाश थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें