फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूठा के ग्रामीणों का पुलिस ऑफिस पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। युवक पर जानलेवा हमले के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पूठा के ग्रामीणों और महिलाओं ने सोमवार को पुलिस ऑफिस पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया कि 3 जनवरी को गांव के अंकित भाटी और उसके तीन साथियों ने उनके भतीजे नीरज को गोली मार दी थी। गंभीर हालत में वो अस्पताल में भर्ती है। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही। अंकित कुछ दिन पूर्व ही हत्या के केस में जमानत पर आया है। वो पूर्व में भी वारदातें कर चुका है। अब भी वो पीड़ित पक्ष को धमका रहा है जिससे वे लोग दहशत में है। एसएसपी मंजिल सैनी ने एसओ टीपी नगर से जानकारी को तो पता चला कि पुलिस के दबाव की वजह से अंकित ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीण गांव लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें