फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल भेजा जयदेवी नगर का शातिर चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जयदेवी नगर के लोगों ने जिस शातिर चोर को दबोचकर नौचंदी पुलिस को सौंपा था, उसे बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसओ नौचंदी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शम्शु आलम उर्फ अब्दुल शकूर पुत्र हाजी मोहम्मद निवासी लक्खीपुरा लिसाड़ी गेट की निशानदेही पर चार हजार रुपये, तीन मोबाइल फोन, एक चेन, लॉकेट, तीन अंगूठी, टॉप्स, कुंडल और कंगन बरामद हुए हैं। यह आरोपी करीब दो माह में अपने साथियों के साथ जयदेवी नगर और कैलाश पुरी में एक दर्जन से ज्यादा घरों में चोरी कर चुका है। जिसमें एक परिवार के लोगों को नशीला स्प्रे कर बेहोश कर दिया गया था। आरोपी पर आठ केस दर्ज हैं। गाजियाबाद और नोएडा में भी वह घटनाएं कर चुका है। यह चोर फर्जी आईडी लगाकर होटल में रहता था। चोरी का सामान एक सराफ को बेचता था। पुलिस इस सराफ और उसके दो साथियों की तलाश कर रही है। वहीं, बुधवार रात गढ़ रोड पर जाम लगाकर पुलिस पर पथराव और बलवा करने के आरोप में जयदेवी नगर और आसपास के एक दर्जन लोगों को नामजद जबकि 50 अज्ञात लोगों पर पुलिस की तरफ से केस दर्ज कराया गया है।
- बुधवार रात जाम और पथराव में पुलिस ने की एक दर्जन नामजद, 50 अज्ञात लोगों पर एफआईआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें