फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की लत से परेशान युवक ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली के एक युवक ने शराब की लत से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव रविवार दोपहर घंटाघर स्थित एक आराम घर में लटका मिला। पुलिस ने कमरे से बरामद सुसाइड नोट के हवाले से मौत के कारण का दावा किया है। पुलिस के अनुसार युवक ने मौैत का जिम्मेदार खुद को बताया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि भजनपुरा गली नंबर सात दिल्ली निवासी व्यापारी सूरजभान गुप्ता का बेटा विपुल गुप्ता (21) मैक डोनाल्ड में कर्मचारी था। शनिवार को विपुल अपने घर से घूमने की बात कहकर मेरठ आया था। विपुल घंटाघर पर नारंग आराम घर के कमरा नंबर 202 में ठहरा हुआ था। रविवार दोपहर 12 बजे तक कमरा नहीं खुला तो आराम घर के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी मैनेजर को दी। एसओ देहली गेट विजय गुप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को पंखे से उतारा। थानाध्यक्ष के अनुसार मौके से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें विपुल ने लिखा था कि उसे शराब की लत लग चुकी थी। माता-पिता उसे बहुत प्यार करते हैं। सूचना पर विपुल के परिजन भी दिल्ली से पहुंच गए। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उधर, विपुल के परिजनों में कोहराम मचा हुआ था।
विज्ञापन

- घंटाघर स्थित आराम घर में लटका मिला शव
- सुसाइड नोट बरामद, भजनपुरा दिल्ली निवासी था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें